आगरालीक्स …आगरा के सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया ने टोरंट के कार्यालय में घुसकर मारपीट और तोडफोड के मुकदमे में कोर्ट में सरेंडर किया, उन्हें तीन घंटे न्यायिक हिरासत में रखा गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया ने शुक्रवार को स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए में समर्पण किया। सांसद डॉ कठेरिया पर हरीपर्वत थाने में 16 नवंबर 2011 को टोरंट पावर लिमिटेड के कार्यालय में एसएस सिंह और भावेश रसिक लाल सहित स्थानीय 10 15 समर्थकों के साथ घुसकर मारपीट करने के आरोप लगे थे। मैनेजर आरपी सिंह को चोट आई थी, समेधी लाल ने मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में जमानत नहीं कराई थी, दूसरा मामला 17 मार्च 2010 को दर्ज किया गया था, इसमें आरोप था कि सांसद कठेरिया अपने दस्ते के साथ शहीद नगर मस्जिद के पास आए, समुदाय विशेष को जाति सूचक शब्द और गालियां दीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्हें तीन घंटे न्यायिक हिरासत में रखा गया। दो मुकदमों में जमानत कराई और चार मामलों में जारी वारंट वापस कराए।