आगरालीक्स (.Agra News 27th November).आगरा में स्ट्रीट लाइट, सफाई पर खूब खर्चा हो रहा है अब नगर निगम ने सफाई कार्य के वाहनों की मरम्मत का बजट सात से बढ़ाकर 12 करोड़ और स्ट्रीट लाइन का बजट पांच से बढ़ाकर 12 करोड़ कर दिया है।
नगर निगम की शुक्रवार को कार्यकारिणी की बैठक में पुनरीक्षित बजट पेश किया गया। इसमें सबसे ज्यादा जोर प्रदूषण की रोकथाम पर रहा और पर्यावरण संरक्षण के लिए बजट भी बढ़ा दिया गया।
इस तरह बढ़ाया गया बजट
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने, धूल ने उड़े इसके लिए इंतजाम करने, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन सहित अन्य मदों के लिए 50 करोड़ का बजट था, इसे बढ़ाकर अब 100 करोड़ कर दिया गया है।

स्ट्रीट लाइट का बजट पांच करोड़ था, इसे बढ़ाकर 12 करोड़ कर दिया गया है।
डस्टबिन, सफाई कार्य में लगे वाहनों की मरम्मत का बजट पांच करोड़ था, इसे बढ़ाकर 12 करोड़ कर दिया गया है
कार्यकारिणी में 793.89 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट मंजूर कर लिया गया है।