आगरालीक्स ….आगरा में नगर निगम चुनाव के लिए वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो नाम दर्ज करा सकते हैं। 11 से 17 मार्च तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानें पूरी प्रक्रिया।

नगर निगम चुनाव अप्रैल मई में हो सकते हैं। इसके साथ ही नगर पालिकाओं के चुनाव होने हैं, इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। नगर निगम चुनाव के लिए वोटर लिस्ट में संक्षित पुनरीक्षण किया जाना है।
इस तरह जुड़वा सकते हैं अपना नाम
नगर निगम चुनाव के लिए वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 11 से 17 मार्च तक अभियान चलाया जा रहा है। जनवरी 2023 में 18 की उम्र हो चुकी है वे अपना नाम शामिल करा सकते हैं। इसके लिए आयोग की वेबसाइट https://sec.up.nic.in/ पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आपत्तियों का होगा निरस्तारण
11 से 17 मार्च तक नाम दर्ज किया जाएगा। इसके बाद 18 से 22 मार्च तक दावे और आपत्तियों की जांच की जाएगी। इसके बाद एक अप्रैल को वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी, इस दौरान मतदाता किसी अन्य वार्ड का निवासी है और उसका नाम दूसरे वार्ड में है तो वह संशोधन करा सकता है।