आगरालीक्स …आगरा में 10 वीं की छात्रा के साथ रेप करने के आरोप में 12 वीं का छात्र अरेस्ट। युवती को लेकर गया था रेस्टोरेंट, युवती खून से लथपथ अर्धनग्न रात भर पड़ी रही। पुलिस पूछताछ में जुटी है।

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में घर से अपनी मौसी के लिए निकली 14 साल की किशोरी अगले दिन शुक्रवार को जंगल में खून से लथपथ मिली थी, शरीर पर पूरे कपड़े भी नहीं थी। किशोरी के परिजनों ने आरोप लगाए थे कि उसके साथ बाइक सवार युवकों ने रेप किया, पता न चल जाए, उसकी हत्या करने की कोशिश की। युवती को मरा समझ कर जंगल में छोड़कर चले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया।
12 वीं का छात्र अरेस्ट
पुलिस ने रात को 12 वीं के छात्र गणेश को अरेस्ट कर लिया, वह डावली फतेहपुर सीकरी का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि किशोरी अपने घर से निकली थी, गणेश के साथ उसका दोस्त संतोष था, युवती को उन्होंने बाइक पर बिठाया और रेस्टोरेंट में ले गए। यहां नाश्ता किया, इसके बाद युवती को छोड़ने के लिए गांव जा रहे थे, गणेश और संतोष के बीच विवाद हो गया, गणेश का कहना है कि उसने रेप नहीं किया है लेकिन जिस हालत में युवती मिली थी उससे पुलिस को गणेश की बातों पर भरोसा नहीं हो रहा है। किशोरी के होश में आने पर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे, इसके बाद ही पूरा मामला पता चल सकेगा।