आगरालीक्स…. आगरा में युवक ही नहीं युवतियां भी शराब पी रहीं हैं, युवतियों की शराब पीने की लत नहीं छूट पा रही है। शराब पीने वाले युवकों के आंकड़े चौंकाने वाले नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2021 की रिपोर्ट में महिलाओं में शराब की लत के साथ ही तंबाकू का सेवन भी बढ़ा है।

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2021 जारी किया गया है। इसमें आगरा और अलीगढ़ मंडल में शराब का सेवन करने वालों में आगरा पहले नंबर पर है। आगरा में शराब का सेवन करने वाले युवकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। सर्वे के अनुसार, आगरा में 46.1 फीसदी पुरुष शराब का सेवन कर रहे हैं, यानी 100 लोगों में 46 लोग शराब पी रहे हैं। ये संख्या आगरा और अलीगढ़ मंडल में सबसे अधिक है। इसी तरह से तंबाकू का सेवन 20.9 पुरुष कर रहे हैं, यानी 100 लोगों में 20 से 21 लोग तंबाकू का सेवन कर रहे हैं।
महिलाओं के शराब पीने में भी आगरा आगे
सर्वे में शराब पीने वाली महिलाओं के आंकड़े भी जारी किए गए हैं, इसके अनुसार आगरा में 0.6 फीसदी महिलाएं शराब का सेवन कर रही हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो आगरा में एक हजार महिलाओं में छह महिलाएं शराब का सेवन कर रही हैं। शराब पीने वाली महिलाओं की लत नहीं छूट रही है। जबकि तंबाकू का सेवन 8.9 महिलाएं कर रही हैं। यानी एक हजार महिलाओं में 89 महिलाएं तंबाकू का सेवन कर रही हैं।
शराब पीने वाली युवतियों की संख्या प्रति एक हजार
हाथरस 5
आगरा 6
एटा 6
कासगंज 4
अलीगढ़ 1
मैनपुरी 5
फिरोजाबाद 3
मथुरा 1
तंबाकू का सेवन वाली युवतियों की संख्या प्रति एक हजार
हाथरस 80
आगरा 89
एटा 50
कासगंज 69
अलीगढ़ 51
मैनपुरी 29
फिरोजाबाद 52
मथुरा 93
शराब पीने वाले युवकों की संख्या प्रति 100 पुरुष
हाथरस 43
आगरा 46
एटा 46
कासगंज 44
अलीगढ़ 37
मैनपुरी 41
फिरोजाबाद 45
मथुरा 42
तंबाकू का सेवन करने वाले युवकों की संख्या प्रति 100 पुरुष
हाथरस 12
आगरा 20
एटा 15
कासगंज 17
अलीगढ़ 16
मैनपुरी 15
फिरोजाबाद 17
मथुरा 13