आगरालीक्स …..आगरा में हीट वेव जारी हैं, मौसम विभाग ने 11 अप्रैल तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में सुबह से ही लू चल रही है और तापमान भी बढ़ा है। गुरुवार को आगरा का तापमान 42.8 डिग्री तक पहुंच गया। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकल आई है और गर्म हवा भी चलने लगी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज तापमान 22 डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंचेगा।

11 अप्रैल तक राहत नहीं
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में अभी लू और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। 11 अप्रैल तक लू चलने के साथ ही तापमान भी लगातार बढ़ेगा।
आईएमडी का अनुमान
08-Apr 22.0 42.0 Heat Wave
09-Apr 22.0 43.0 Heat Wave
10-Apr 23.0 43.0 Heat Wave
11-Apr 24.0 44.0 Heat Wave
12-Apr 23.0 43.0 Mainly Clear sky
13-Apr 23.0 43.0 Mainly Clear sky