आगरालीक्स…आगरा—ग्वालियर कॉरिडोर के लिए 10 कंपनियों ने लगाई बोली. इनमें अडानी की कंपनी भी शामिल…जानिए इस प्रोजेक्ट के बारे में पूरी जानकारी
आगरा—ग्वालियर कॉरिडोर के लिए 10 कंपनियों ने बोली लगाई है. इनमें अडानी एंटरप्राइजेज भी शामिल है. अगस्त 2024 में केंद्रीय कैबिनेट ने आगरा—ग्वालियर कॉरिडोर सहित आठ नेशनल हाई स्पीड कॉरिडोर प्रोजेक्ट्स की मंजूरी दी थी इनमें आगरा—ग्वालियर कॉरिडोर भी है.
इन कंपनियों ने लगाई बोलियां
अडानी एंटरप्राइजेज
आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स
पीएनसी इंफ्राटेक
दिलीप बिल्डकॉन
डीआर अग्रवाल इंफ्राकॉन
जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स
अप्सरा इंफ्रास्ट्रक्चर
एमकेसी इंफ्रास्ट्रक्चर
वेलस्पन एंटरप्राइजेज
गावर इंफ्रा
जानिए क्या होगी ग्वालियर एक्सप्रेस वे की खासियत
आगरा से ग्वालियर के बीच 121 किमी. की दूरी घटकर 88 किमी. होगी
आगरा से ग्वालियर जाने में सिर्फ एक घंटे का समय लगेगा.
100 किमी की रफ्तार से इस एक्सप्रेस वे पर वाहन चल सकेंगे.
वर्ष 2027 में इसके पूरी तरह से बनकर तैयार होने की संभावना है
एक्सप्रेस वे पर वाहन चालकों को केवल एक टोल प्लाजा मिलेगा.
इस पर फर्सट एड, रेस्ट शेल्टर, टॉयलेट, पेयजल, रेस्टोरेंट, कैफे, एंबुलेंस, क्रेन, हाइवे पेट्रोलिंग की सुविधा होगी.
इस पर पेट्रोल पंप, ईवी चार्जिंग स्टेशन के साथ सीएनजी की सुविधा भी मिलेगी.
इस एक्सप्रेस वे पर 47 पुलिया, 4 छोटे पुल, 5 बड़े पुल, 1 रेल ओवरब्रिज, 6 फ्लाईओवर और 1 टोल प्लाजा का निर्माण होगा.
502.11 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण
इस एक्सप्रेस वे के लिए502.11 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. इसमें से 3.18 हेक्टेयर जमीन वनक्षेत्र की होगी. आगरा में सदर और खेरागढ़ तहसील के 15 गांवों की 153 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी. आगरा के देवरी रोड से यह कॉरिडोर शुरू होगा और ग्वालियर में सुसेरा गांव में समाप्त होगा.
इन गांवों की जमीन ली जाएगी
आगरा में देवरी, सलेमाबाद, ककरानी, करौंधना, फूलपुर, नगला पाटम, लौहेटा, गौहरी, बाबरपुर, शेरपुर, सादुपुरा, पुसैंता, महादेवा, दारकी की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा.