आगरालीक्स…ताज महोत्सव—सदर में गूंजा ‘हे शम्भु बाबा मेरे भोले नाथ…और भोले ओ भोले. बच्चों की प्रस्तुतियों पर भी जमकर बजीं तालियां…
33वे ताज महोत्सव 2025, संस्कृति के महाकुंभ में बुधवार को सदर के मुक्ताकाशीय मंच पर महाशिवरात्रि के सुन्दर पर्व पर प्रवीन वर्मा और सुपर्णा वर्मा के भजन हे शम्भु बाबा मेरे भोले नाथ और मुकेश शर्मा ने भोले ओ भोले गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। आज के मुख्य आकर्षण में डॉ अंशवाना सक्सेना की रस रंग एकेडमी के स्टूडेंट्स मुस्कान,,अर्जुन, भूमि, प्रशंसा, परिनीति, मान्या, दिव्यांशी, शनाया, नंदिनी ने डांस के अनेकों कलाओं में प्रस्तुतियों देकर सभी को तालियां बजाने पर मजबूर किया। इसके बाद सूर्यांश ने अपनी बासुंरी से सावन का महीना और अक्छूतम केशवान की की स्वर लहरी से सभी को मोहित कर दिया।
इसके बाद आज के कार्यक्रम की मुख्य कड़ी में डॉ लाल सिंह राजपूत के जिकड़ी लोक गायन
जिसमें कि रामायण और महाभारत की लोककथाओं का गायन के माध्यम से बड़े ही रोचक रूप में प्रस्तुत किया जाता है। दर्शकों ने तालियों से सभी की बहुत प्रशंसा की। इस ग्रुप में लाल सिंह ने गायन किया ढोलक करन सिंह, ऑक्टोपैड पप्पू और मजीरे पर केशव सिंह ने सभी को अपनी प्रस्तुति से आनंदित कर दिया। आज की अन्य प्रस्तुतियों में जसपाल खुराना ने चांदी जैसा रंग है तेरा गाना गाया, नरेश रावत, सताक्षी, मानसी, ऋषिका, सुपर्णा, प्रवीण वर्मा, जी एस चौहान, मुकेश शर्मा ने अनेकों फिल्मी गानों को गा कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
नन्ही बच्ची दर्शिता सिंह ने अपने नृत्य की प्रस्तुति दे कर सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। सभी कलाकारों को मंच समन्वयक विक्रम शुक्ला और सुशील सरित जी ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। रोहन सिंह,,बबलू खान ,,दया शंकर और किशोर ने गायकों वाद्य यंत्रों पर संगत दी। मंच संचालन विक्रम शुक्ला, नीरज नयन और काजोल ने किया। अन्य व्यवस्थाएं दया शंकर ने संभाली.