आगरालीक्स…. आगरा के एक डॉक्टर पति पत्नी के बीच रार इतनी बढ़ गई कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए, परिवार परामर्श केंद्र पर 10 पति पत्नी में सुलह हो गई, पांच मामलों में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
आगरा में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र पर पति पत्नी के बीच के विवाद में काउंसिलिंग की जाती है जिससे दोनों के बीच विवाद खत्म हो और दोनों एक दूसरे को समझें और साथ रहें। इस रविवार परिवार परामर्श केंद्र में 28 मामले आए। इन मामलों में काउंसिलिंग की गई, 10 दंपती में सुलह हो गई और साथ रहने के लिए तैयार हो गए। जबकि 13 मामलों में आगे की तिथि दी गई है, जबकि पांच केस ऐसे रहे जिनमें मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।

डॉक्टर पति पत्नी का मामला पहुंचा
परिवार परामर्श केंद्र पर रविवार को एक डॉक्टर दंपती का भी मामला पहुंचा, दोनों ही चिकित्सक हैं, दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं कि वह उनका ध्यान नहीं रखते हैं। छोटी छोटी बातों पर विवाद करने लगते हैं। मामला पुलिस के पास पहुंचा, पुलिस ने परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया। यहां डाक्टर पति पत्नी की काउंसिलिंग की गई, दोनों में राजीनामा हो गया।
एक महीने पति के साथ रहने के लिए हुई तैयार
रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में एक पहुंचे मामले में पत्नी ने पति और ससुराल वालों पर उत्पीड़न के आरोप लगाया, बताया कि आठ साल पहले शादी हुई है। उसके दो बच्चे हैं, दोनों की काउंसिलिं की गई, पत्नी ने शर्त रखी कि वह एक महीने अपने पति के साथ रहेगी, वह देखेगी कि पति के व्यवहार में कोई बदलावा अया है कि नहीं, व्यवहार में बदलाव होने पर ही वह आगे उसके साथ रहेगी।