आगरालीक्स…आगरा से नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे का सफर रात 12 बजे से महंगा. एक सितंबर से टोल दर में बढ़ोतरी…जानें कार, व्यावसायिक वाहनों के साथ बस और ट्रक पर कितने रूपये टोल के बढ़े
यमुना विकास प्राधिकरण की 74 वीं बोर्ड की बैठक में टोल दर बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। 2018 के बाद से यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल दर नहीं बढ़ी थी। कार से लेकर व्यावसायिक वाहनों पर टोल दर बढ़ा दी गई हैं। नई टोल दरें एक सितंबर से लागे होंगी।
10 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से बढ़ाई गई टोल दरें
यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा के बीच में 10 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से टोल दरें बढ़ाई गई हैं। बाइक और ट्रैक्टर के लिए टोल दरें नहीं बढ़ाई गई हैं। इस तरह आगरा से नोएडा तक 165 किलोमीटर लंब यमुना एक्सप्रेस वे पर कार चालकों के लिए 16.50 रुपये बढ़ाए गए हैं।

इस तरह बढ़ाई गई टोल दरें
कार सहित निजी वाहन 16.50 रुपये
बस और ट्रक 90.75 रुपये
व्यावसायिक वाहन 173.25 रुपये