आगरालीक्स…आगरा में वेजिटेरियंस की सबसे बड़ी चिंता है कि शरीर को प्रोटीन कहां से मिले ? ये 10 शाकाहारी फूड्स देंगे भरपूर प्रोटीन, जानें डायटीशियन ने क्या कहा
आगरा में वेजिटेरियन लोगों को चिंता रहती है कि बॉडी को प्रोटीन कहां से मिले ? मछली, चिकन और अंडे को प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है, लेकिन जो लोग शाकाहारी हैं उनके मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि शरीर की जरूरत का प्रोटीन कहां से प्राप्त करें। आईए इस बारे में जानते हैं डायटीशियन काजोल से… काजोल बताती हैं कि ऐसे कई शाकाहारी खाद्य पदार्थ हैं जो प्रोटीन से भरपूर होते हैं और शरीर की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद कर सकते हैं। यदि इन्हें संतुलित आहार में शामिल किया जाए तो मांसपेशियों की मजबूती, वजन प्रबंधन और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखा जा सकता है।देश भर की तरह की आगरा में भी बहुत से लोग मानते हैं कि शरीर की प्रोटीन की जरूरत केवल मांस, मछली और अंडे से ही पूरी हो सकती है। आहार विशेषज्ञों और डॉक्टरों के पास भी ऐसे कई लोग आए दिन पहुंचते हैं। लेकिन यह धारणा पूरी तरह सही नहीं है। शाकाहारी भोजन में भी प्रोटीन के कई बेहतरीन स्रोत मौजूद हैं, जो शरीर की आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर सकते हैं।
पहले ये जानें
डायटीशियन काजोल बताती हैं कि यह सही है कि प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बेहद उपयोगी है। ऐसे में यह जानकारी होना भी जरूरी है कि यह करता क्या है। दरअसल प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों, त्वचा, बालों, हार्मोन और प्रतिरक्षा प्रणाली के निर्माण एवं मरम्मत के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। इसकी कमी से कमजोरी, थकान और मांसपेशियों का नुकसान हो सकता है।
इनमें मिलता है
शाकाहारी लोगों के लिए दालें, राजमा, छोले, लोबिया, सोयाबीन, टोफू, पनीर, दूध, दही, मूंगफली, बादाम, कद्दू के बीज और विभिन्न प्रकार के अनाज प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं। विशेष रूप से सोयाबीन और उसके उत्पाद उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन प्रदान करते हैं।
ऐसे भी पूरी होती है जरूरत
यदि विभिन्न दालों और अनाजों को मिलाकर खाया जाए, जैसे दाल-चावल, खिचड़ी या रोटी-दाल, तो शरीर को सभी आवश्यक अमीनो अम्ल प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए शाकाहारी भोजन भी संतुलित और पौष्टिक तरीके से लेने पर प्रोटीन की जरूरत को पूरा कर सकता है।
स्रोत नहीं, मात्रा और संतुलन महत्वपूर्ण
ऐसे में यह कहना गलत होगा कि मजबूत शरीर और अच्छी सेहत के लिए केवल नॉन-वेज खाना जरूरी है। सही योजना और संतुलित आहार के साथ शाकाहारी लोग भी पर्याप्त प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। एक जरूरी बात समझाते हुए काजोल कहती हैं कि, प्रोटीन का स्रोत नहीं, बल्कि उसकी पर्याप्त मात्रा और संतुलित आहार सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।
शाकाहारी प्रोटीन के स्रोत
सोयाबीन – लगभग 36-40 ग्राम प्रोटीन / 100 ग्राम
पनीर – लगभग 18-20 ग्राम प्रोटीन / 100 ग्राम
टोफू – लगभग 8-10 ग्राम प्रोटीन / 100 ग्राम
दाल – लगभग 7-9 ग्राम प्रोटीन / 100 ग्राम पकी हुई
चना – लगभग 8-9 ग्राम प्रोटीन / 100 ग्राम पका हुआ
राजमा – लगभग 8-9 ग्राम प्रोटीन / 100 ग्राम पका हुआ
दूध – लगभग 3-4 ग्राम प्रोटीन / 100 एमएल
दही – लगभग 4-5 ग्राम प्रोटीन / 100 ग्राम
मूंगफली – लगभग 25-26 ग्राम प्रोटीन / 100 ग्राम
बादाम – लगभग 20-21 ग्राम प्रोटीन / 100 ग्राम
एक आसान उदाहरण
अगर कोई व्यक्ति दिनभर में एक कटोरी दाल, एक गिलास दूध, 100 ग्राम पनीर, एक कटोरी चना या राजमा खाता है, तो उसे लगभग 35-45 ग्राम प्रोटीन आसानी से मिल सकता है।
एक वयस्क व्यक्ति को कितनी जरूरत
डायटीशियन काजोल के मुताबिक एक सामान्य वयस्क को स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन प्रति किलोग्राम शारीरिक वजन के हिसाब से 0.8 से 1 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है। इसका मतलब है कि अगर आपका वजन 60 किलोग्राम है, तो आपको दिन भर में लगभग 48 से 60 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होगी।
- 20 June Agra News
- Agra Dietitian's
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : 10 Vegetarian Foods Rich in Protein: Dietitian's Recommendations
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- best Dietitian in agra
- Dietitian in Agra
- today news
- Top 3 Dietitians in Agra
- Top Dietitian in Agra
- Vegetarian Food in Agra