आगरालीक्स …..आगरा में करोड़ों के बकाएदार बिल्डर जितेंद्र मंगला के मंगलम शिला और मंगलम आधार के 100 से अधिक फ्लैट और एक अधबनी बिल्डिंग भी कुर्क।

आगरा के प्रेरणा कंस्ट्रक्शन के संचालक जितेंद्र मंगला उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण रेरा के 17 करोड़ के बकाएदार हैं। जितेंद्र मंगला के खिलाफ 17 लोगों ने शिकायत की थी, मुकदमा दर्ज किया गया था पैसे लेकर फ्लैट न देने के आरोप लगाए गए थे। इस मामले में लोगों के पैसे बिल्डर से वसूलने के लिए आरसी जारी की गईं थी। अब कुर्क की कार्रवाई शुरू कर दी है।
100 से अधिक फ्लैट किए कुर्क
शनिवार को तहसील की टीम शास्त्रीपुरम स्थित मंगलम आधार पर पहुंची, यहां कार्यालय सील करने के साथ ही 65 फ्लैटोें को सील कर दिया। इसके बाद टीम ने दयालबाग स्थित मंगलम शिला में कार्रवाई की, यहां 35 फ्लैटको टीम ने सील कर दिया और एक अधबनी बिल्डिंग भी सील की गई है।
कुर्क किए गए फ्लैट की होगी नीलामी
तहसीलदार रजनीश वाजपेयी का कहना है कि 100 से अधिक फ्लैट कुर्क किए गए हैं, एक अधबनी बिल्डिंग भी कुर्क की गई है। इनकी नीलामी की जाएगी।