आगरालीक्स …Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि के बंद कोर्स के मेडल दूसरे कोर्स में शुरू किए जाएंगे। 20 अगस्त को दीक्षांत समारोह में 117 मेडल दिए जाएंगे, कल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आ सकती हैं। ( Agra News: 100 Gold Medal awarded in 91st Convocation of DBRAU, Agra#Agra)
डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का दीक्षांत समारोह 20 अगस्त को है। दीक्षांत समारोह में 152 पदक दिए जाते हैं। इस बार 117 पदक दिए जा रहे हैं। एमएसडब्ल्यू का परिणाम घोषित नहीं हुआ है इसलिए पदक नहीं दिए जा रहे हैं। कुलपति प्रो आशु रानी ने बताया कि एमफिल बंद हो चुका है, मेडिकल कालेजों की संबद्धता अटल विहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ से हो गई है। इन पाठ्यक्रमों के पदक जिन लोगों ने अपने स्वजनों के लिए शुरू किए थे उनसे संपर्क किया जा रहा है जिससे ये पदक दूसरे पाठ्यक्रम में दिए जा सकें।
कल आ सकती हैं राज्यपाल
विवि का दीक्षांत समारोह 20 अगस्त को है ऐसे में कल यानी 19 अगस्त को राज्यपाल आ सकती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी, मुख्य अतिथि शिक्षाविद एवं संचार विशेषज्ञ प्रो. केजी सुरेश निदेशक, इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी होंगी।
एक से ज्यादा पदक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राएं
शिखर सिंह, एसएन मेडिकल कालेज 11 पदक 10 स्वर्ण एक रजत
मानसी शर्मा आगरा कालेज, तीन पदक
खुशबू अग्रवाल, एसएन मेडिकल कालेज दो पदक
रोहित कुमार समाज विज्ञान संस्था विश्वविद्यालय दो पदक
वंशिका श्रीवास्तव गृह विज्ञान विश्वविद्यालय दो पदक
अंशिका अग्रवाल आरबीएस कालेज, दो पदक
निखिल धाकड़, सेंट जोंस कालेज दो पदक
रोहित यादव चौधरी देवी सिंह महाविद्यालय अंजनी मैनपुरी दो पदक
अंशु यादव चौधरी देवी सिंह महाविद्यालय अंजनी मैनपुरी दो पदक
मानसी जैन दाऊदयाल महिला महाविद्यालय, फिरोजाबाद दो पदक
साक्षी ठाकुर आरसीए गर्ल्स कालेज, मथुरा दो पदक
योगेश कुमार मेजर अंगद सिंह महाविद्यालय बरौली मैनपुरी दो पदक
मतंशी नेशनल पीजी कालेज भौगांव मैनपुरी, दो पदक