आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में आज से नए सर्किल रेट लागू, जानें किन क्षेत्रों में दो लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर के करीब पहुंचे जमीन के रेट, सड़क की चौड़ाई के हिसाब से जमीन की कीमत। ( Agra News: New Circle rate applicable, Shop land @ Rs 1.94 Lakh in Fountain, Rs 1.84 Lakh in Sanjay place#Agra)
आगरा में सात साल बाद सर्किल रेट में बदलाव किया गया है। 40 प्रतिशत तक जमीन के रेट बढ़ा दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी जिला निबन्ध शुभांगी शुक्ला के अनुसार, 18 अगस्त से जनपद के समस्त उपनिबन्धक कार्यालय, सदर प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम एवं उपनिबन्धक एत्मादपुर, किरावली, खेरागढ, फतेहाबाद, बाह में प्रभावी हो जायेगी। जनपद के समस्त उपनिबन्धक कार्यालयों के क्षेत्राधिकार में स्थित कृषि , आवासीय, व्यवसायिक, आद्यौगिक सम्पत्तियों की दरों में मौके स्थिति एंव बाजारू मूल्य को दृष्टिगत रखते हुए सर्किल दर में वृद्धि की गई है तथा कलेक्टर सर्किल दर सूची के सामान्य निर्देश में व्याप्त विसंगतियों का निराकरण करके इसे आम जनमानस के लिए सरल व बौधगम्य बनाया गया है।
सड़क की चौड़ाई के हिसाब से सर्किल रेट
नए सर्किल रेट में आठ मीटर, 18 मीटर और उससे अधिक चौड़ी सड़क के लिए सर्किल रेट अलग अलग निर्धारित किए गए हैं। व्यावासियक, वाणिज्यिक संपत्ति में दुकान, कार्यालय और गोदाम की भूमि का रेट भी अलग अलग है।
फव्वारा में दुकान का सर्किल रेट 1.30 लाख रुपये से बढ़कर 1.95 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर
संजय प्लेस में नौ मीटर मार्ग पर सर्किल रेट 1.02 लाख से बढ़कर हुआ 1.53 लाख रुपये
संजय प्लेस में व्यावसायिक भवन में दुकान का रेट 1.21 लाख से बढ़कर हुआ 1.84 लाख रुपये
संजय प्लेस में आजाद फिलिंग स्टेशन से यश बैंक तक सर्किल रेट 89.50 हजार रुपये से बढ़कर 1.34 लाख रुपये
हरीपर्वत से नालबंद चौराहे तक एमजी रोड पर सर्किल रेट 83 हजार से बढ़कर हुआ 1.24 लाख रुपये
मदिया कटरा तिराहा से रेलवे फाटक तक सर्किल रेट 55 हजार से बढ़कर 82 हजार रुपये
सुभाष पार्क से पंचकुइयां तक सर्किल रेट 55 हजार से बढ़कर 82 हजार रुपये
कमला नगर के बीए, सी व डी ब्लॉक में रेट 55 हजार से बढ़कर 74 हजार रुपये
कमला नगर के ए, ई, एफ, जी, एच ब्लॉक में सर्किल रेट 38 हजार से बढ़कर 51 हजार रुपये
हींग की मंडी में दुकान का र्सिल रेट एक लाख रुपये से बढ़कर 1.50 लाख रुपये