आगरालीक्स…आगरा में संजय प्लेस की 100 दुकानें हो सकती हैं सील. जानें कारण
आगरा के संजय प्लेस स्थित 100 दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई हो सकती है. यह कार्रवाई नगर निगम की ओर से की जा एकती है. गृहकर के बड़े बकाया होने और नोटिस और कुर्की वारंट के बावजूद भी बकाया न जमा करने पर आगरा नगर निगम यह कार्रवाई कर सकता है.आगरा में राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया है. शहर में साढ़े तीन लाख हाउस होल्ड हैं जिनमें से बड़े बकाएदारों की सूची तैयार की जा रही है. इन लोगों पर गृहकर का बड़ा बकाया है लेकिन नोटिस और कुर्की वारंट जारी होने के बाद भी गृहकर नहीं जमा कराया गया है. संजय प्लेस स्थित जूता और कपड़ा मार्केट की लगभग 100 दुकानों पर भी यह बकाया है. ऐसे में कभी भी इनके खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की जा सकती है. एक अनुमान के अनुसार इन दुकानदारों पर 80 लाख रुपये गृहकर का बकाया है . अब निगम प्रशासन ने इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है. नगर आयुक्त का कहना है कि गृहकर नगर निगम की प्रमुख आय का स्रोत है. इसे जमा करना सभी की जिम्मेदारी है. नोटिस और वारंट के बाद भी जमा नहीं किया गया है तो सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी.