आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में पति—पत्नी की एक्सीडेंट में मौत. ग्वालियर हाइवे पर डंपर ने मारी बाइक को टक्कर…
आगरा में ग्वालियर हाइवे पर बुधवार शाम को दर्दनाक एक्सीडेंट में पति—पत्नी की मौत हो गई है. इटौरा के पास बाइक सवार पति—पत्नी को डंपर ने चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एसएन इमरजेंसी भेजा लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. डंपर चालक गाड़ी को छोड़कर भाग गया.मुरैना से आए थे बाइक पर
मृतक पति पत्नी का नाम 40 वर्षीय मुकेश यादव और 35 वर्षीय सीमा है. दोनों मुरैरा के जिगनी गांव थाना बसैया के रहने वाले बताए गए हैं. आगरा के बमरौली अहीर गांव में मुकेश की ससुराल है. यहां उनके तैया ससुर का निधन हो गया था. बुधवार दोपहर को मुकेश पत्नी सीमा को बाइक से शोक प्रकट करने के लिए आए थे. शाम करीब साढ़े 5 बजे इटौरा के पास पीछे से आ रहे एक डंपर ने इनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक से सड़क पर जा गिरे.