आगरालीक्स…आगरा में गंदगी के बीच बन रहा था घी और पनीर. एफएसडीए की रेड में एक हजार किलो घी जब्त. डेयरी संचालक को नोटिस. सैंपल भी जांच को भेजे
आगरा में लखनऊ की एफएसडीए की टीम ने छापा मारा है. कागारौल की दो डेयरी पर टीम पहुंची. यहां गंदगी के बीच घी और पनीर बनाए जा रहे थे. टीम ने यहां से मिलावट की आशंका में एक हजार किलो घी जब्त किया है. जांच के लिए तीन नमूने भी लैब के लिए भेजे गए हैं. डेयरी संचालक को नोटिस भी दिया गया है. कागारौल की दो डेयरी पर पहुंची टीमसहायक आयुक्त खाद्य लखनऊ रामअवतार सिह ने बताया कि मुख्यालय स्तर से कागारौल के नगला हीरा सिंह स्थित खान और महबूब डेयरी पर सुबह दस बजे टीम ने छापा मारा. दोनों डेयरी के संचालक महबूब खान हैं. यहां टीम को दोनेां ही डेयरी पर गंदगी मिली और इसी गंदगी के बीच घी और पनीर बनाए जा रहे थे. दो टैंकर में दूध भरा हुआ मिला.इस दूध की आपूर्ति् विभिन्न डेयरी पर की जानी थी. दो नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं. महबूब डेयरी में घी तैयार हो रहा था. यहां भी गंदगी मिली. ड्रम में 10.5 क्विंटल घी भरा हुआ था जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपये है. मिलावट की आशंका में इसे सीज कर दिया गया है. घी का नमूना थी जांच के लिए भेजा है. संचालक को नोटिस दिया गया है.