आगरालीक्स…आगरा में दो महिलाओं ने खुद के ऊपर डाला ज्वलनशील पदार्थ. आत्मदाह का किया प्रयास. छावनी परिषद कार्यालय कार्यालय पर पहुंची महिलाओं का हंगामा देख मची अफरातफरी
आगरा के छावनी परिषद कार्यालय पर बुधवार को अफरातफरी मच गई. जमीन विवाद को लेकर पहुंची महिलाओं ने यहां हंगामा कर दिया. अफरातफरी तब मच गई जब इनमें से दो महिलाओं ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया और आत्मदाह का प्रयास करने लगी. वहां मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह इनको बचाया. आरोप है कि ये महिलाएं रासते के विवाद को लेकर पिछले दो महीने से चक्कर काट रही थीं. बुधवार को इनका सब्र टूट गया. सुनवाई न होने और अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया गया. एक पीड़ित टिंकू ने बताया कि चार रहट बालूगंज गैस गोदाम के पास स्थित रास्ते को लेकर वह पिछले दो महीने से छावनी परिषद के चक्कर लगा रहे हैं. आरोप है कि विपक्षियों ने रास्ते पर बाउंड्रीवॉल बनाकर आवागमन बाधित कर दिया है. शिकायत पर छावनी परिषद ने 8 जून को निर्माण ध्वस्त कर दिया लेकिन 11 जुलाई को फिर से विपक्षी ने बाउंड्रीवॉल का निर्माण शुरू कर दिया. विरोध करने पर विपक्षी पक्ष ने इसकी अनुमति मिलने की बात कही. टिंकू सिंह का कहना है कि 112 पर सूचना सूचना देने के बाद पुलिस सभी पक्षों को चौकी ले गई और विवाद करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी. इसके बाद पीड़ित पक्ष छावनी परिषद पहुंचा जहां पहले सोमवार को आने को कहा. सोमवार को सुनवाई नहीं हुई. पीड़ितों का आरोप है कि कार्यालय कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए बाहर निकाल दिया. इससे आक्रोशित दो महिलाओं ने आत्मदाह का प्रयास किया. घटना से कार्यालय परिसर में हंगामा मच गया.