आगरालीक्स…आगरा में एक पौधा अपने नाम का लगाएं. श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी ने पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण…
एक पौधा अपने नाम का लगाएं, इसकी देखरेख करें। यह पौधा छाया देगा और सांसें चलती रहीं इसके लिए आक्सीजन। पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण के लिए जनसहभागिता की अपील करते हुए रविवार को श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी द्वारा “पौधारोपण अभियान” परशुराम चौक,लीलावती हॉस्पिटल आवास विकास कालोनी सिकंदरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पौधे लगाए गए।

श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा,संरक्षक डॉ योगेश बिंदल,डॉ अलका बिंदल,वरुण सिकरवार, मनोज सिंघल,पंडित नकुल सारस्वत ने अपील की है कि हर व्यक्ति अपने जीवन काल में एक पौधा लगाएं और उसकी देखरेख करें। पर्यावरण के लिए यह बहुत ही उपयोगी होगा। दीपक,अमित,अभिषेक, संजय, आदि मौजूद रहे।