आगरालीक्स….Agra News: आगरा में व्यापारी की 11 वीं में पढ़ रही बेटी से घर पर मिलने आए दोस्त ने किया दुष्कर्म, मां ने कमरे में बंद किया आरोपी छात्र। ( Agra News: 11th Standard girl student molested in house, One arrested#Agra)
आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र के व्यापारी की बेटी कक्षा 11 वीं की छात्रा है। शुक्रवार रात आठ बजे छात्रा से मिलने के लिए उसके साथ पढ़ने वाला 17 साल का दोस्त और उसके साथ दो और अन्य दोस्त आए। व्यापारी की पत्नी अंदर के कमरे में सो रहीं थी और छात्रा के साथ उसका दोस्त और दो अन्य साथी बाहर के कमरे में थे।
शोर मचाने पर पहुंची मां, मारपीट कर भागे
आरोप है कि छात्रा के साथ उसके साथ पढ़ने वाले छात्र ने दुष्कर्म किया, उसके साथ आए दोनों दोस्तों ने छेड़खानी की, इस पर छात्रा ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर उसकी मां आ गईं। छेड़छाड़ करने वाले दोनों किशोर छात्रा से मारपीट कर भाग गए।
मां ने आरोपी छात्र को कमरे में बंद किया
इस दौरान आस पास के लोगों की भीड़ भी जुट गई। मां ने छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी छात्र को कमरे में बंद कर दिया, व्यापारी भी आ गए। पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस छात्र को पकड़ कर ले गई। वहीं, सीसीटीवी में दो अन्य किशोर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं उनकी तलाश की जा रही है। एसीपी छत्ता पियूष कांत राय का मीडिया से कहना है कि किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे, मेडिकल कराया गया है, अन्य दो को भी अरेस्ट करने में टीम जुटी हैं।