आगरालीक्स …Agra News: आगरा में नई अटलपुरम टाउनशिप में 1430 आवासीय प्लॉट होंगे, सबसे ज्यादा 150 से 300 वर्ग मीटर के प्लॉट, अब और कैसे खरीद सकेंगे प्लॉट जानें। ( Agra News: 1430 residebtial plot in Atalpuram, allotment may start from August 2025#Agra )
आगरा में ग्वालियर रोड पर ककुआ भांडई में 138 हेक्टेयर में नई टाउनशिप अटलपुरम विकसित की गई है। इसमें 11 सेक्टर हैं, पहले चरण में तीन सेक्टर विकसित किए गए हैं, इन्हें बैंगलूरू की कंपनी विकसित करेगी। पहले चरण के लिय यूपीरेरा में पंजीकरण हो गया है अब प्लॉट का आवंटन किया जाएगा।
697 आवासीय प्लॉटों का होगा आवंटन
अटलपुरम को सीएम योगी आदित्यनाथ लांच कर सकते हैं, इसके अगस्त में लांच होने की संभावना है। लांचिंग के साथ ही प्लॉट आवंटन के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पहले चरण में 697 आवासीय प्लॉट का आवंटन किया जाएगा। इन प्लॉट का आवंटन लॉटरी सिस्टम से होगा। अभी व्यावसायिक और वाणिज्यिक प्लॉट का आवंटन नहीं किया जाएगा।
अटलपुरम टाउनशिप में प्लॉटों की संख्या
500 वर्ग मीटर से अधिक 24 प्लॉट
401 से 500 वर्ग मीटर 80 प्लॉट
301 से 400 वर्ग मीटर 138 प्लॉट
151 से 300 वर्ग मीटर 505 प्लॉट
101 से 150 वर्ग मीटर 402 प्लॉट
100 से 51 वर्ग मीटर 122 प्लाट
36 से 50 वर्ग मीटर 812 प्लॉट
36 वर्ग मीटर तक 78 प्लॉट