आगरालीक्स…Agra News: आगरा की युवती पर 11 वीं के छात्र को न्यूड होकर वीडियो कॉल करने के बाद ब्लैकमेल करने के आरोप में मुकदमा, पुलिस जांच में जुटी। ( Agra News: 11th Standard student blackmail by woman, FIR lodge#Agra)
अलीगढ़ में कक्षा 11 वीं में पढ़ रहे छात्र के पिता ने थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने कहा है कि उनके बेटे ने मोबाइल पर एक एप डाउनलोड किया, इस एप के माध्यम से युवतियों के संपर्क में आ गया। वह युवतियों से वीडियो कॉल और चैट करने लगा। जब उसने एप को डिलीट करने के लिए कहा तो युवतियों ने उसे वीडियो कॉल की।
युवतियों ने नग्न अवस्था में की वीडियो कॉल
एप को डिलीट करने की कहने पर युवतियों ने नग्न होकर वीडियो कॉल करना शुरू कर दिया। जब उन युवतियों से पूछा कि इस तरह की कॉल क्यों कर रही हैं तो उन्होंने कहा कि इस तरह की कॉल करने पर ही पैसे मिलते हैं। छात्र ने जब एप का इस्तेमाल बंद कर दिया तो उसे व्हाटस एप से कॉल की गई, कहा गया कि एप को बंद ना करे।
न्यूड वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
आरोप है कि एक महिला से वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनवाकर छात्र को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवती थाना शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली है, थाना शाहगंज में युवती सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।