आगरालीक्स ..Agra News: ..आगरा में पुल के पास खड़े होकर सेल्फी लेते समय छात्रा यमुना में गिरी, तलाश में जुटे गोताखोर। ( Agra News: 14 year old falls in Yamuna while taking selfie#Agra )
आगरा के पिनाहट के पिढ़ौंरा के गांव गुर्जा शिवलाल के रहने वाले उदय सिंह की 14 साल की बेटी सृष्टि गाजियाबाद में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह नौ सितंबर को अपने गांव आई थी, सोमवार सुबह अपने पिता के साथ गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर यमुना पर फिरोजाबाद के लिए बने पुल पर पहुंची।
सेल्फी लेते समय यमुना में गिरी
सृष्टि पुल पर खड़े होकर सेल्फी ले रही थी, सेल्फी लेते समय पर पुल से यमुना में गिर गई, सृष्टि के यमुना में गिरने पर पिता ने शोर मचा दिया। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, यमुना का जलस्तर अधिक होने और बहाव ज्यादा होने के कारण सृष्टि कुछ देर बाद ही दिखाई नहीं दी। चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस गोताखोरों की मदद से सृष्टि की तलाश में जुटी है।