Monday , 19 October 2026
Home आगरा Agra News: 12 intellectuals of the city will be honored on the 163rd birth anniversary of Bharat Ratna Mahamana Malviya ji in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: 12 intellectuals of the city will be honored on the 163rd birth anniversary of Bharat Ratna Mahamana Malviya ji in Agra…#agranews

444

आगरालीक्स…आगरा में भारत रत्न महामना मालवीय जी की 163वीं जयंती पर होगा शहर के 12 बुद्धिजीवियों का सम्मान. संगोष्ठी और काव्य संध्या भी होगी..

देश के महान नेता एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक भारत रत्न पंडित महामना मदन मोहन मालवीय के विचारों की महक से आगरा की धरा पावन होगी जयंती विशेष आयोजन में। 
20 दिसंबर को आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम के लिए शहरवासियों को आमंत्रित किया गया। संजय प्लेस स्थित आहार रेस्टाेरेंट में महामना मालवीय मिशन की ओर से मंगलवार को आमंत्रण पत्र विमोचन समारोह रखा गया।  भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 

अध्यक्ष प्रो. उमापति दीक्षित ने बताया कि भारत की शिक्षा और युवा पीढ़ी को दिशा प्रदान करने वाले और सुप्त होती हिंदुत्व की विचारधारा को गति प्रदान करने वाले पंडित मदन मोहन मालवीय जी का नाम भारत के इतिहास में अति महत्वपूर्ण है। उनकी 163 वीं जयंती 25 दिसंबर को है। इस उपलक्ष्य में महामना मालवीय मिशन भव्य आयोजन आगरा की धरा पर 20 दिसंबर को करेगा। 

महासचिव राकेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि 20 दिसंबर को खंदारी स्थित जेपी सभागार में सायं 5 बजे से महामना मालवीय जी की विचार धारा पर आधारित संगोष्ठी होगी। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भारत के प्रमुख 12 अति विशिष्ट विभूतियों को महामना रत्न सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। साथ ही काव्य संध्या भी होगी, जिसमें रामकथा अनुरागी प्रो उमापति दीक्षित, अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ अखिलेश मिश्र ओर डॉ रुचि चतुर्वेदी, श्रुति सिन्हा डॉ अरुण उपाध्याय, राकेश निर्मल और अभिषेक शर्मा काव्य पाठ करेंगे। उन्होंने बताया कि आगरा की धरा पर बनारस हिंदू विश्व विद्यालय का कुल गीत मधुर मनोहर अतीव सुंदर, यह सर्वविद्या की राजधानी…गीत कार्यक्रम की शुरुआत में गूंजेगा। आयोजन में मुख्यअतिथि कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दया शंकर मिश्र होंगे।

कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि महामना मालवीय मिशन विगत 45 वर्षाें से कार्यरत है। 30 शाखाओं में विभाजित होकर ये मिशन देश में पंडित मदन मोहन मालवीय जी की विचार धारा को प्रचारित कर रहा है। ये संस्था बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों द्वारा स्थापित की गयी थी और आज देशभर में फैले विवि के छात्रों द्वारा संचालित की जा रही है। आमंत्रण पत्र विमोचन के अवसर पर मार्गदर्शक प्रो वेद त्रिपाठी, अध्यक्ष उमापति दीक्षित, महासचिव राकेश शुक्ला, उपाध्यक्ष डॉ नीलम यादव, कोषाध्यक्ष प्रो विजय कुमार सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रमुख श्रुति सिन्हा, अमित त्रिपाठी, रत्ना पांडे, विनीता मित्तल आदि उपस्थित रहे। 

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 19th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: State Commission for Women Chairperson Dr. Babita Chauhan visited ELF Gardenia, which is decorated with bonsai plants

आगरालीक्स…आगरा में 500 से अधिक बोन्साई पौधों से सजा ईएलएफ गार्डेनिया. राज्य...

आगरा

Agra News: The Dussehra festival at St. John’s in Agra will be a grand affair….agramews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट जॉन्स पर भव्य होगा दहशरा महोत्सव. पहली बार निकलेगी...

आगरा

Agra News: Police officials visited all the ghats to inspect the arrangements for the immersion of Durga idols…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल और परसों दुर्गा प्रतिमा विसर्जन. पुलिस अधिकारियों ने देखीं...

error: Content is protected !!