Monday , 19 October 2026
Home एजुकेशन Agra News: Sharda University of Agra gets consolation prize in Smart India Hackathon 2024…#agranews
एजुकेशन

Agra News: Sharda University of Agra gets consolation prize in Smart India Hackathon 2024…#agranews

399

आगरालीक्स…आगरा की शारदा यूनिवर्सिटी को स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2024 में मिला सांत्वना पुरस्कार. देश के तकनीकी विकास में छात्रों के योगदान पर हुई चर्चा

एआईसीटीई द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग (एनआईई), मैसूर में पांच दिनों तक आयोजित प्रतिष्ठित स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (एसआईएच) 2024 में शारदा यूनिवर्सिटी आगरा ने गर्व के साथ सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। इस आयोजन में भारत भर के अग्रणी संस्थानों की भागीदारी देखी गई, जिसमें नवीन तकनीकी समाधानों के साथ 254 समस्या विवरणों को संबोधित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, जिन्होंने प्रतिभागियों को उनके अनुकरणीय प्रयासों के लिए सराहना की और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप, देश के तकनीकी विकास में छात्रों के योगदान पर प्रकाश डाला।

कुलपति प्रो. (डॉ.) जयंती रंजन ने टीम के सदस्यों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी। टीम की सफलता एएसईटी के डीन प्रो. (डॉ.) आर. स्वामीनाथन, निदेशक प्रो. (डॉ.) शैलेन्द्र सिंह विभागाध्यक्षों राहुल अग्रवाल (ईसीई) और अचल कुमार(सीएसई), दिनाकरन एम. और डॉ. रवींद्र तोमर के प्रयासों,मार्गदर्शन और समर्थन से संभव हुई, जिन्होंने अभिनव परियोजना की संकल्पना की। अर्चना सिंह के नेतृत्व में ड्रोन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने भी पूरी प्रक्रिया में अमूल्य सहयोग प्रदान किया। परियोजना की चयन प्रक्रिया में उनके अथक प्रयासों और योगदान के लिए प्रियंका त्यागी द्वारा समन्वित एक्सेस डेनिड स्टूडेंट्स क्लब का विशेष सहयोग रहा।

शिक्षा मंत्रालय की एक प्रमुख पहल, स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2024 में शारदा विश्वविद्यालय की उपलब्धि एवं स्थिति को और मजबूत करती है। नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता में अग्रणी। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है। जो छात्रों को सशक्त बनाने और देश की तकनीकी प्रगति में योगदान देने की अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। टीम के संरक्षक और आईआईसी सेल के संयोजक श्री गोपालजी वार्ष्णेय ने गर्व व्यक्त किया और प्रौद्योगिकी के भविष्य पर बल दिया। इस उपलब्धि पर शारदा विश्वविद्यालय आगरा के चांसलर पी.के.गुप्ता और प्रो.चांसलर वाई.के.गुप्ता ने टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

एजुकेशन

UP Board Exam 2027: High School and Intermediate exams to begin on February 5; board releases date sheet…#agranews

आगरालीक्स…यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं 5 फरवरी से. बोर्ड...

एजुकेशन

Agra News: A five-year agreement in the handicrafts sector between Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra, and the voluntary organization ‘Kalam’…#agranews

आगरालीक्स….आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय और कलम एक स्वैच्छिक संस्था के...

एजुकेशन

Agra News: University launched 8 online courses, You can pursue graduation and post-graduation from the comfort of your home. Admissions open…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के विवि ने शुरू किए 8 आनलाइन कोर्स. घर बैठे कर...

एजुकेशन

Agra News: Students at Agra’s Mahi International School were informed about career opportunities in Chartered Accountancy…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों को बताए चार्टर्ड अकाउंटेंसी में...

error: Content is protected !!