आगरालीक्स…आगरा में 12 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव. संक्रमितों की संख्या बढ़ रही लेकिन राहत की बात ये भी
आगरा में लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं. इस साल 23 मार्च को पहला कोरोना संक्रमित आगरा में मिला था जिसके बाद से लगातार पॉजिटिव मिल रहे हैं. आज गुरुवार को भी आगरा में 12 लोगों में कोरोना के लक्षण मिले हैं. राहत की बात ये है कि जो भी कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं उनमें लक्षण कम हैं जिसके कारण उनका इलाज घर में ही किया जा रहा है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है और इनके संपर्क में आने वाले लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं.
यहां से मिले संक्रमित
आगरा में गुरुवार को जो कोरोना पाजिटिव मिले हैं वो दयालबाग, बोदला, शमसाबाद, एत्मादपुर से हैं.