आगरालीक्स…आगरा में चौंकाने वाले आंकड़े. 10 लाख से अधिक लोगों ने अभी तक नहीं डाला वोट…मतदान केंद्रों से लेकर सड़कों पर सन्नाटा. जानिए कितने लोग डाल चुके हैं वोट
आगरा में नगर निगम चुनाव में वोटिंग की काफी सुस्त रफ्तार देखने को मिल रही है. मतदान केंद्र हो या फिर आगरा की सड़कें हर ओर सन्नाटा पसरा हुआ है. अधिकतर मतदान केंद्रों पर एक दो लोग ही पहुंच रहे हैं. दोपहर तीन बजे तक आगरा में 29.71 प्रतिशत ही मतदान हुआ है. शाम छह बजे तक वोटिंग होनी है. उम्मीद जताई जा रही है कि शाम को चार बजे के बाद मतदान प्रतिशत में तेजी से बढ़ोतरी होगी. लेकिन दोपहर तीन बजे तक स्थिति काफी गंभीर है. आगरा में दोपहर तीन बजे तक 10 लाख से अधिक लोगों ने अपना वोट नहीं डाला हे.

आगरा में कुल मतदाता — 1467794
दोपहर तीन बजे तक — 436082 लोगों ने डाला अपना वोट
अभी तक — 1031712 लोगों ने नहीं डाला अपना वोट
वोटिंग लिस्ट में नाम न होने से भी लोग परेशान
आगरा में नगर निकाय चुनाव को लेकर लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या ये आ रही है कि उनका नाम वोटर लिस्ट से गायब है. आगरा नगर निगम के कई वार्डों में लोगों को अपने नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिल रहे हैं. ऐसे में आधार कार्ड लेकर जब लोग वोट डालने के लिए जा रहे हैं तो वहां से उन्हें मायूस ही वापस लौटना पड़ रहा है. इसका सबसे बड़ा कारण बूथ बदलना बताया जा रहा है जिसके कारण वोट डालने के लिए लोग अलग—अलग बूथों के चक्कर काट रहे हैं.
आगरा नगर निगम
सुबह नौ बजे तक 11.30 प्रतिशत
सुबह 11 बजे तक 16.09 प्रतिशत
दोपहर एक बजे तक 25.20 प्रतिशत
दोपहर तीन बजे तक 29.71 प्रतिशत