आगरालीक्स…आगरा में शॉकिंग मामला. 12 साल की बच्ची ने वीडियो कॉल उठाया, युवक न्यूड होकर करने लगा अश्लील बात…फिर लगातार आने लगे कॉल. मुकदमा दर्ज…
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में एक शॉकिग मामला सामने आया है. यहां रहने वाली एक 50 साल की महिला का फोन उसकी 12 साल की धेवती के पास था. तभी अचानक वीडियो कॉल आने लगी. बच्ची ने वीडियो कॉल रिसीव की तो सामने एक युवक न्यूड होकर अश्लील बातें करने लगा. बच्ची ने इसकी जानकारी अपनी नानी को दी. लेकिन इसके बाद भी लगातार युवक के इसी तरह के कॉल आने लगे जिससे महिला परेशान हो गई. पीड़िता ने थाना पुलिस में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है.
ये है मामला
थाना ताजगंज क्षेत्र में 50 वर्षीय एक महिला रहती है जो कि शादी समारोह में कैटरिंग में काम करती है. पीड़ित महिला ने बताया कि 26 नवंबर को उनकी बेटी और 12 साल की धेवती घर आए हुए थे. बच्ची उनका मोबाइल फोन लेकर गेम खेल रही थी कि इसी दौरान उनके फोन पर एक वीडियो कॉल आई. बच्ची ने कॉल उठाई तो दूसरी ओर से एक युवक न्यूड होकर अश्लील बातें करने लगा. वहां बैठी उनकी बेटी ने धेवती से तुरंत फोन लेकर कॉल काट दी और नंबर ब्लॉक कर दिया.
जब इसकी जानकारी उसे हुई तो उसे बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई. इसके बाद उन्होंने नंबर को अनब्लॉक कर उसकी प्रोफाइल चेक की. कुछ देर बाद फिर से उसी नंबर से वीडियो कॉल आने लगी. रिसीव की तो युवक नग्नावस्था में अश्लील बातें करने लगा. महिला ने बताया कि वीडियो कॉल् करने वाले युवक को उसने पहचान लिया है. एक शादी समारोह में काम करने के दौरान उसका विवाद हो गया था. महिला ने इसकी शिकायत कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह से की थी. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.