आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुई बच्चों के गंभीर बीमारियों पर चर्चा. बाल रोग विशेषज्ञों ने अल्प रक्तचाप, संक्रमित रोगों के इलाज को विस्तार से दी जानकारी
सरोजिनी नायडू मेडिकल कालेज आगरा के प्रधानाचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता के मार्गदर्शन में बालरोग विभाग में (PFFC) पेडियाट्रिक फंडामेंटल क्रिटिकल केयर वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
वर्कशाप का शुभारंभ कालेज के उपप्रधानाचार्य डॉ. टीपी सिंह द्वारा किया गया। बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार ने बच्चों में होने वाली गम्भीर बीमारियों के उपचार पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चो में अल्प रक्तचाप, संकमित रोगो के इलाज को विस्तार से बताया।
एसजीपीजीआई रोहतक के प्रोफेसर डॉ कुन्दन मित्तल ने मेकनिकल वैन्टीलेशन के बारे मे बताया। बाल रोग विभाग की डॉ. मधुनायक ने दिमाग के रोगों की आपातकालीन स्थितियो के उपचार पर व्याख्यान दिया। एनीस्थिीसिया विभाग की सह आचार्य डॉ. अर्पिता सक्सैना ने बच्चों में सिडैशन एवं एनाल्जेसिया को समझाया। डॉ. अनामिका गोयल ने एम्बुलेंस के माध्यम से मरीज को स्थानातरण के दौरान ली जाने वाली सावधनियाँ पर प्रकाश डाला।
डॉ. रामक्षितिज शर्मा ने बच्चों में गुर्दे सम्बंन्धित गम्भीर बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया।
इस गोष्टी में डॉ शिव प्रताप सिंह, डॉ. राजेश्वर दयाल, डॉ. संयम अली खान, डॉ. शिखा गुप्ता, डॉ नेहा अग्रवाल, डॉ. प्रीति अग्रवाल, डॉ मेघा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।