Wednesday , 28 October 2026
Home आगरा Agra News: 13 New Corona Positive found in these areas…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: 13 New Corona Positive found in these areas…#agranews

270

आगरालीक्स…आगरा में फूटा कोरोना बम. 13 नये कोरोना मरीज मिले. इन कॉलोनियों में मिले कोरोना पॉजिटिव…स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी…

करीब दो महीने बाद आगरा में फिर से कोरोना बम ​फूटा है. प्रशासन द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार बीते 24 घंटे में आगरा में कोरोना के 13 नये मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर एडवाइजरी भी जारी की है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव का आगरा की जनता से कहना है कि कोविड के केस जनपद में निकल रहे हैं. आज जनपद आगरा में कोरोना के 13 मरीज मिले हैं जिनमें से 2 मरीज जनपद आगरा के बाहर के भी निकले हैं. एक मरीज जनपद अलीगढ़, एक नोएडा और 7 मरीज मानसिक आरोग्य शाला में मिले हैं. अतः संक्रमण आगरा से लगे हुए जनपदों में हैं या ये कहना त्रुटि पूर्ण नहीं होगा कि पड़ोसी जनपदों से संक्रमण आगरा में फैल रहा है जो कि एक चिन्ता का विषय है. इस पर गंभीरता से सोचना पड़ेगा. और उसमें एक अहम भूमिका भी निभाने की जिम्मेदारी आप जनपद आगरा की जनता पर ही है. जिसमें आपको सजग रहना होगा आपके यहां आने वाले मेहमान को कोरोना संदिग्ध मानते हुए उसके स्वास्थ्य की जानकारी भी रखनी होगी.

यदि उसमें सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाना होगा और उसकी कोविड की जांच भी तुरन्त करानी होगी और कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट आने पर ही अपने घर में प्रवेश कराना होगा. किसी कारण यदि आप ऐसा नहीं करा पाते हैं शर्माते हैं या झिझकते हैं तो आपके परिवार और समाज के लिए कोरोना के दृष्टिकोण से घातक सिद्ध हो सकता है और एक भयावह स्थिति पैदा हो सकती है. इसलिए आप निसंकोच हमारे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सहायता ले सकते हैं, जिसके लिए आप हमारे विभाग के चौबीस घंटे कार्य करने वाले कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर फौन नम्बर पर सम्पर्क कर सलाह ले सकते हैं.

Image

यहां से मिले कोरोना मरीज
जनपद आगरा में आज 1606 सेम्पिल लिए गये जिनमें से कोरोना के 13 नये पॉजीटिव मरीज मिले हैं. इन 13 कोरोना के नये मरीजों में से 2 मरीज ग्रामीण एवं 11 शहरी क्षेत्रों से हैं जिनमें से एक एक मरीज अलीगढ़ और नोएडा से है. कोरोना के 13 मरीजों में 2 महिलायें और 11 पुरुष हैं. जिनमें 18 से 45 आयु के 9 मरीज, 45 से 60 वर्ष की उम्र के 2 एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के 2 मरीज मिले है. इन मरीजों में सिकन्दरा, बिल्लोचपुरा, कमला नगर आदि शहरी क्षेत्रों से हैं.

कोविड सम्बन्धित किसी भी आवश्यक जानकारी एवं सहायता के लिए आप मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के एकीकृत कोविड कमाण्ड नियन्त्रण केंद्र के फोन नंम्बर 0562 – 2600412 एवं मोबाइल नं 9458569043 पर 24 घन्टे सम्पर्क कर सकते हैं. चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग स्वास्थ्य विभाग जनता की सेवा में 24 घन्टे तैयार रहता हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaksबिगलीक्स

Agra MLC Teacher & Graduate Result 2026: SP Candidate Dr. Aakash Agarwal win , Defeat BJP candidate Hari Kishore Tiwari

आगरालीक्स .. आगरालीक्स:…आगरा एमएलसी शिक्षक और स्नातक के नतीजे घोषित जानें किसने...

बिगलीक्स

Agra MLC Result Live: MLC Teacher second priority counting decide winner, SP Candidate Aakash Agarwal leading

आगरालीक्स आगरा एमएलसी शिक्षक खंड में पहली वरीयता की गिनती पूरी, 50...

बिगलीक्स

Agra News: PNG supply start from 11 AM today in Agra

आगरालीक्स:…आगरा में पीएनजी और सीएनजी की सप्लाई ना होने से घरों में...

आगरा

Obituaries of Agra on 28th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!