आगरालीक्स… आगरा में रोजगार मेला में 132 युवा किए गए शार्ट लिस्ट।
सहायक निदेशक (सेवायोजन) चन्द्रचूड़ दुबे ने अवगत कराया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, साई का तकिया एमजी रोड आगरा में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में एनआईआईटी, लि०, सता विकास इंडिया लि०, ऑडाज वेन्चर्स प्रा०लि०, भारतीय जीवन बीमा निगम, क्रेडिटकेयर नेटवर्क लि० कम्पनियों ने बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर चयन प्रक्रिया का सम्पादन किया। रोजगार संगम पोर्टल पर बेरोजगार अभ्यर्थियों को पंजीयन की जानकारी दी तथा पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया। मॉडल कैरियर सेन्टर आगरा के यंग प्रोफेशनल श्री कुलदीप शर्मा द्वारा रोजगार मेले में प्रतिभाग कर रहे बेरोजगार अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण के सम्बन्ध में मार्गदर्शन किया गया तथा पंजीकरण में आ रहीं समस्याओं का समाधान किया गया।
132 शार्ट लिस्ट
रोजगार मेले में कुल 295 बेरोजगार अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें से अन्तिम रूप से 132 अभ्यर्थी शार्ट लिस्ट लिए गए।