आगरालीक्स ….आगरा में कोरोना के ताजा आंकड़े जारी, जानें कोरोना के कितने नए केस और एक्टिव केस कितने हैं।
आगरा में जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को कोरोना की जांच के लिए 1746 सैंपल लिए गए। राहत है कि आगरा में कोरोना का कोई नया नहीं मिला है। साथ ही कोरोना का कोई नया मरीज ठीक भी नहीं हुआ है।
कोरोना के एक्टिव केस 14
कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है और कोई नया मरीज भी ठीक नहीं हुआ है। आगरा में कोरोना के 14 एक्टिव केस हैं। सभी मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है।