आगरालीक्स…आगरा में कोरोना को लेकर राहत भरा अपडेट . पिछले 24 घंटे में नहीं मिला एक भी कोरोना पाजिटिव..जानिए अब आगरा में कोरोना के कितने हैं मरीज
आगरा में कोरोना को लेकर राहतभरी खबर है. प्रशासन द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार #Agra में विगत दिवस 24 घन्टे में 1407 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से एक भी नया #Covid19 केस नहीं पाया गया. पिछले 24 घन्टे में 2 लोग स्वस्थ्य हुये हैं. वर्तमान में आगरा में 14 कोरोना पॉजिटिव हैं.