आगरालीक्स… आगरा के आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में नाम रोशन करने वाले 14 छात्र होंगे सम्मानित। ( Agra News: 14 Players honored in DBRAU, Agra Convocation#Agra)
विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 20 अगस्त को होना है। विवि के दीक्षांत समारोह में 117 पदक दिए जा रहे हैं। पदक 56 छात्राओं और 21 छात्रों को दिए जाएंगे। दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्रों के साथ पीएचडी प्राप्त करने वाले शोधार्थी भी शामिल होंगे। दीक्षांत में मेधावी छात्रों के साथ-साथ खेल की मेधाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। ऑल इंडिया, नार्थ जोन स्तर पर विभिन्न खेलों में पदक प्राप्त करने वाले छात्रों को 3.80 लाख रुपए की धनराधि प्रदान की जाएगी। विवि स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्रों को 35 हजार रुपए, रजत पदक जीतने वाले छात्रों को 25 हजार रुपए और कांस्य पदक जीतने वाले छात्रों को 20 हजार रुपए के चैक देगा। दीक्षांत में शिवानी दीक्षित, रोहित, प्रिया शर्मा, रोहिनी, अखिलेश, प्रशांत, करमवीर धनगर, धरमवीर धनगर, मेघ सिंह, विशाल सविता, गुमान सिंह, करन, मेनिका सिंह, गामिनी को सम्मानित किया जाएगा।