आगरालीक्स…आगरा में पिछले दो दिन 143 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जानिए आज कितने मिले कोरोना संक्रमित और कितने हुए ठीक. प्रशासन ने जारी किया अपडेट
आगरा में कोरोना के मामलों में अचानक तेजी देखने को मिली है. गुरूवार को जहां 80 कोरोना संक्रमित आगरा में मिले तो वहीं शुक्रवार को 63 कोरोना संक्रमित मिले. दो दिन में 143 कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, लोगों से प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की जा रही है. लेकिन आज शनिवार को राहत की खबर आई है. प्रशासन द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार आगरा में बीते 24 घंटे के अंदर 856 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से 4 नये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. वहीं इस दौरान 14 कोरोना मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैंे. आगरा में अब 144 कोरोना मरीज हैं.

मौसम भी कर रहा बीमार
बता दें कि इस समय मौसम का परिवर्तन भी तेजी से लेागों को बीमार कर रहा है. कोरोना और वायरल के लक्षण एक समान होने के कारण संक्रमण की संख्या भी तेजी से बढ़ी है. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने से दोनों ही बीमारियों से बचा जा सकता है.