आगरालीक्स…अब आगरा के एसएन में सुपरस्पेशियलिटी ओपीडी. लोगों को एम्स, जयपुर की जगह यहीं मिलेगा सुपरस्पेशलिस्ट से ट्रीटमेंट. कैंसर, हार्ट, पेट, गुर्दा जैसे रोगों का मिलेगा परामर्श. वीडियो क्लिक कर लें पूरी जानकारी
आगरा के लोगों को अब सुपरस्पेशिलिटी ट्रीटमेंट के लिए जयपुर या एम्स जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में सोमवार से सुपरस्पेशियलिटी ओपीडी शुरू हो रही है. इस सुपरस्पेशिलिटी ओपीडी में कैंसर, हार्ट, पेट, गुर्दा सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को सुपरस्पेशियलिटी ओपीडी में परामर्श व ट्रीटमेंट मिल सकेगा. पुरानी स्त्री रेाग विभाग की बिल्डिंग में सर्जरी की तीन और मेडिसिन की दो ओपीडी संचालित होंगी. इस सुपरस्पेशिलिटी आपेडी में सुबह नौ बज से दोपहर दो बजे तक मरीज परामर्श ले सकेंगे. यहां सामान्य ओपडी से भी मरीज रेफर कर देखे जा सकेंगे.
इस संबंध में एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने एक वीडियो जारी कर पूरी जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक ओपीडी संचालित की जाएगी. जो मरीज सीधे सुपरस्पेशिलिटी ओपीडी में परामर्श लेना चाहेंगे वे सीधे यहां दिखा सकेंगे. इसके अलावा सामान्य ओपीडी से भी मरीजों को सुपरस्पेशियलिटी ओपीडी में रेफर किया जा सकेगा. सुपरस्पेशियलिटी ओपीडी में परामर्श के लिए पर्चे एमसीएच बिल्डिंग में बनेंगे और इसी बिल्डिंग में दवाएं भी दी जाएंगी.
जानिए किस दिन किस बीमारी की लगेगी ओपीडी
सुपरस्पेशियलिटी सर्जरी ओपीडी
First OPD Second OPD Third OPD
सोमवार – ऑन्को सर्जरी (कैंसर) सीटीवीएस गैस्ट्रो सर्जरी
मंगलवार – यूरोलॉजी न्यूरो सर्जरी प्लास्टिक सर्जरी
बुधवार – पीडियाट्रिक्स सर्जरी सीटीवीएस गैस्ट्रो सर्जरी
गुरूवार – एन्डोक्राइन सर्जरी गैस्ट्रो सर्जरी यूरोलॉजी
श्ुाक्रवार न्यूरो सर्जरी यूरोलॉजी पीडियाट्रिक्स सर्जरी
शनिवार प्लास्टिक सर्जरी यूरोलॉजी एन्डोक्राइन सर्जरी
हैड,नैक सर्जरी सुपरस्पेशलिटी ओपीडी, नाक कान गला विभाग की मुख्य ओपीडी में बुधवार एवं शुक्रवार को संचालित की जाएगी
सुपरस्पेशलिटी मेडिसन ओपीडी
First OPD Second OPD
सेामवार – नेफ्रोलॉजी नेफ्रोलॉजी
मंगलवार – गैस्ट्रो मेडिसिन कार्डियोलॉजी
बुधवार – नेफ्रोलॉज्ी न्यूरोलॉजी
गुरूवार – कार्डियोलॉजी नेफ्रोलॉजी
शुक्रवार – गेस्ट्रो मेडिसिन न्यूरोलॉजी
शनिवार – नेफ्रोलॉजी कार्डियोलॉजी