आगरालीक्स…15 साल की लड़की को सोशल मीडिया पर हुआ ऐसा प्यार कि अपना घर और परिवार छोड़कर चली गई प्रेमी के पास…
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले की रहने वाली एक 15 साल की लड़की को फेसबुक पर ऐसा प्यार हुआ कि वह अपना घर और परिवार को छोड़कर करीब 250 किमीं दूर रामपुर अपने प्रेमी के पास पहुंच गई. वहां वह प्रेमी के साथ रहने लगी. इधर पुलिस उसकी तलाश करते हुए रामपुर पहुंची और उसे वहां से बरामद कर ले आई.
ये है मामला
मामला फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र का है. यहां रहने वाली 15 साल की एक किशोरी की दोस्ती रामपुर के रहने वाले युवक से फेसबुक पर हो गई. दोनों की दोस्ती धीरी—धीरे चैटिंग के जरिए प्यार में बदल गई और दोनों फोन से बात करने लगे. किशोरी ने खुद को नर्स बताया था. 15 अगस्त को किशोरी अपना घर और परिवार को छोड़कर चुपचाप रामपुर अपने प्रेमी के पास पहुंच गई और वहां उसके साथ जाकर रहने लगी. इधर किशोरी के लापता होने की सूचना परिजनों ने थाना पुलिस को दी तो पुलिस उसकी तलाश में जुट गई.सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन रामपुर मिली तो पुलिस रामपुर पहुंची और वहां से किशोरी को बरामद कर लिया और फिरोजाबाद ले आई.

किशोरी और युवक ने बताया कि वह एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं लेकिन लड़की की उम्र कम है. पुलिस उसके बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी.