आगरालीक्स…आगरा के कारोबारी ने चलती ट्रेन से लगा दी छलांग. मौत…सामने आई ये वजह
आगरा में ट्रांसपोर्ट का कारोबार करने वाले एक एक कारोबारी ने फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से छलांग लगा दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सरकारी ट्रॉमा सेंटर में उसकी उपचार के बाद मौत हो गई. सूचना परिजनों को दी गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

ये है पूरा मामला
आगरा के बादेला में 32 वर्षीय मुकेश कुमार रहते थे. मुकेश कुमार का ट्रांसपोर्ट का कारोबार है. बताया जाता है कि वह कुछ दिन पहले अपने साथ खेमकरन के साथ किसी कार्य से कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल गए थे. यहां से दोनों लोग घर वापस आ रहे थे. दोनों को टूंडला रेलवे स्टेशन पर उतरना था लेकिन फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की स्पीड कम होने पर मुकेश ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने घायल मुकेश को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, यहां उसकी मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ओर घटना की सूचना परिजनों को दी गई. पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए उसके जेब चेक की तो उसके पास कानपुर तक का ट्रेन का टिकट निकला.