आगरालीक्स…. आगरा में किशोरी से होटल में सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस आयुक्त से शिकायत पर मुकदमा दर्ज।
आगरा के मलपुरा क्षेत्र की रहने वाली 15 साल की किशोरी के पिता ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत की। आरोप है कि पिछले साल सितंबर में तीन युवक उनकी बेटी को बिचपुरी स्थित एक होटल में ले गए, वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बना लिया। किशोरी को एक मोबाइल भी दिया।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म
आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को 27 सितंबर, 30 नवंबर, पांच दिसंबर, 31 दिसंबर को युवकों ने अपने पास बुलाया और दुष्कर्म किया। किशोरी को हिदायत दी है कि जब भी फोन करें तो आ जाना नहीं तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।
मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले में जुटी
पीड़ित किशोरी के पिता का आरोप है कि थाने पर गए लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पुलिस आयुक्त से शिकायत करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस साक्ष्य संकलन के बाद कार्रवाई करेगी। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।