आगरालीक्स…आगरा में अब 15 साल पुराने वाहनों की नहीं होगी एनओसी. री-रजिस्ट्रेशन पर भी लगी रोक.60 हजार वाहनों को जब्त करने के लिए अब चलेगी कार्रवाई…
आगरा में अब 15 साल पुराने वाहनों को जब्त किया जाएगा और फिर कोर्ट से आदेश लेकर इन्हें नष्ट किया जाएगा. आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद में बुधवार से 15 साल पुराने वाहनों को एनओसी जारी करने पर रोक लगा दी गई है और अब इनका पुन: पंजीकरण भी नहीं किया जाएगा. टीटीजेड प्राधिकरण क्षेत्र के अध्यक्ष व कमिश्नर अमित गुप्ता के अनुसार जिले में 15 साल की उम्र पूरी कर चुके डीजल, पेट्रोल के वाहनों पर अब सख्ती बरती जाएगी. आज से आरटीओ ने 15 साल की अवधि पूरी करने वाले वाहनों के लिए एनओसी व री—रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद कर दिया है

कमिश्नर अमित गुप्ता के अनुसार 15 साल पुराने वाहनों को जब्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस, प्रशासन व आरटीओ की टीम द्वारा धरपकड़ अभियान चलाया जाएगा. दो हजार से अधिक वाहन पुलिस ने जब्त किए हैं, अन्य वाहनों को जब्त करने के लिए स्मार्ट सिटी सहयोग लिया जा रहा है. जिले में 10 अप्रैल को 15 साल पूरी कर चुके 60 हजार वाहन कबाड़ घोषित हो चुके हैं. इनके पंजीयर भी निरस्त किए जा रहे हैं. एआरटीओ के अनुसार निलंबन अवधि में करीब 4 हजार वाहन स्वामी एनओसी लेकर गए हैं. इनमें 25 आवेदन अभी भी लंबित हैं. ऐसे में केवल उन गाड़ियों को ही एनओसी जारी की जाएगी जिनकी फीस पहले ही जमा हो चुकी है.
इतने वाहन हुए कबाड़ घोषित
40 हजार दोपहिया वाहन
10 हजार चारपहिया वाहन
10 हजार तीन पहिया वाहन