Friday , 5 June 2026
Home आगरा Agra News: Hunar Haat inaugurated at Shilpgram, Agra. free entry…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Hunar Haat inaugurated at Shilpgram, Agra. free entry…#agranews

202

आगरालीक्स…आगरा के शिल्पग्राम में हुआ हुनर हाट का उद्घाटन. फ्री एंट्री. 32 राज्यों के 800 कलाकारों के हुनर से सजा है शिल्पग्राम. आज तलत अजीज देंगे प्रस्तुति. जानिए किस दिन कौन कलाकार देगा प्रस्तुति

आगरा में ताजमहल के निकट शिल्पग्राम में हुनर हाट का आज शुभारंभ हो गया. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इसका उद्घाटन किया. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल मौजूद रहे. “कौशल को शान” और “कला को पहचान” दिलाता “कौशल कुबेरों का कारंवा”, “हुनर हाट” आगरा में 18 से 29 मई 2022 तक रहेगा. देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वदेशी दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों, कलाकारों के शानदार दुर्लभ हस्तनिर्मित उत्पादनों का 41वां “हुनर हाट”, आगरा के शिल्पग्राम, ताजगंज में 18 से 29 मई तक आयोजित किया जा रहा है.

May be an image of 2 people and people standing

आगरा में 12 दिनों तक चलने वाले इस “हुनर हाट” में 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 800 से अधिक दस्तकार, शिल्पकार, कारीगर शामिल हुए हैं। नकवी ने कहा कि देश भर में आयोजित किया जा रहा “हुनर हाट” जहाँ एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल”, “स्वदेशी से स्वावलम्बन” का सशक्त संकल्प है वहीँ दूसरी ओर देश की सदियों पुरानी कला-कौशल की विरासत के “संरक्षण, संवर्धन का सार्थक प्रकल्प” है। नकवी ने कहा कि “हुनर हाट” ने जाति, क्षेत्र, धर्म की सीमाओं को तोड़ कर समाज के सभी वर्गों के लगभग 10 लाख 50 हजार दस्तकारों, शिल्पकारों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराये हैं। इनमें 50 प्रतिशत से अधिक महिला कारीगर शामिल हैं।

May be an image of 7 people and people standing

दिलेर मेहंदी से लेकर राजू श्रीवास्तव
हुनर हाट में शिल्पग्राम के मंच पर हर रोज कलाकार प्रस्तुति देंगे। पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ​सहित राजू श्रीवास्तव को आमंत्रित किया गया है।
ये कलाकार देंगे प्रस्तुति
19 मई नेहा खान, तलत अजीज, बाला सुलाखे, पी गणेश
20 मई पी गणेश, जाली मुखर्जी प्रतिभा सिंह बघेल, अंकिता पाठक
21 मई अदिति खंडेगल, मोहित चौहान, भूपिंदर सिंह भूपी
23 मई भूमि त्रिवेदी, हंसिका अयृयर, अनिल भटट
24 मई अनिल भटट, दिलबाग सिंह, प्रिया मलिक
25 मई पंकज उधास, भूमिका महिल, रितेश मिश्रा
26 मई भूमिका मलिक, निजामी बंधु, आशु बजाज
27 मई पूर्णिमा श्रेष्ठा, शैलेंद्र सिंह, अंकिता पाठक, अर्चना शर्मा,
28 मई रूप कुमार और सोनाली राठौड़, राजू श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, अंकिता पाठक
29 मई दलेर मेहंदी, सुप्रिया जोशी, राहुल जोशी

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

error: Content is protected !!