आगरालीक्स…आगरा की फैक्ट्री में मिला 1535 बैग पोटास. कृषि विभाग की टीम ने किया सील. कार्रवाई
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशन में तहसील बाह में स्थित कमतरी में कांच का कच्चा माल बनाने वाली फैक्ट्री में कृषि अनुदानित उर्वरक के आने की सूचना प्राप्त होने पर कृषि विभाग की टीम ने यहां कार्रवाई की. निरीक्षण के दौरान पाया गया के फैक्ट्री परिसर में नर्मादा बायो कैम लिमटेड के 1095 बैग्स पाए गए, इण्डोरामा कम्पनी के 440 कुल पोटास के 1535 बैग्स प्राप्त हुए, जिन्हे मौके पर सील किया गया।
टीम द्वारा म्यूरेट ऑफ पोटास बैग्स के बारे में जानकारी की गई तो फैक्ट्री स्वामी ने संबंधित अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया, सम्बन्धित से खाद के संबद्ध में प्रपत्र मांगे गए जिसको प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे स्थिति को संदिग्ध मानते हुए मौके पर ही सील करते हुए, सुपुर्दगी थानाध्यक्ष जैतपुर को अग्रिम कार्यवाही तक दी गई। कार्रवाइ करने वाली टीम में विनोद कुमार जिला कृषि अधिकारी आगरा, संतोष कुमार शुक्ला उपजिलाधिकारी बाह, गिरीश कुमार सहायक पुलिस आयुक्त बाह, गुफरान अहमद अपर जिला कृषि अधिकारी आगरा, दीपक कुमार थानाध्यक्ष जैतपुर मौजूद रहे।