आगरालीक्स…आगरा में बारात के दौरान फरमाइश का गाना नहीं बजने पर बैंड मालिक और गायक को पीटा..मुकदमा दर्ज
आगरा के खंदौली में एक बारात के दौरान हंगामा हो गया. फरमाइश का गाना नहीं गाने पर कुछ लोगों ने बैंड मालिक और गायक को पीट दिया. इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के 100 फुटा रोड पर सुहाग बैंड है जिसके संचालक सलमान पुत्र सलीम निवासी विनोद विहार कॉलोनी है. सलमान ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि सुशील नगर पेठा वाली गली के रहने वाले सुरेशचंद्र बघेल ने अपने बेटे की बारात के लिए बैंड बुक किया था. बारात एत्मादपुर के खंदौली रेाड पर चढ़नी थी. सोमवार रात को 4—5 लोगों ने उनके ओर बैंड के गायकार के साथ मारपीट कर दी. मारपीट में उनका मोबाइल भी तोड़ दिया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.