आगरालीक्स…आगरा में 16 साल की लड़की की तालाब में डूबने से मौत. पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गई थी…
आगरा के खेरागढ़ थाना क्षेत्र में एक 16 साल की किशोरी काजल की तालाब में डूबने से मौत हो गई. घटना ग्राम लालपुर की है. किशोरी का पैर तालाब किनारे फिसल गया था जिससे वह गहरे पानी में जा गिरी. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई. ग्रामीणों और पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद काजल को तालाब में से ढूंढकर बाहर निकाला और उसे सीएचसी लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
परिजनों के अनुसार किशोरी काजल कूड़ा डालने के लिए तालाब के पास निकली थी लेकिन तालाब किनारे अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गई. करीब साढ़े 10 बजे गांव के एक बच्चे ने काजल को तालाब में डूबते देखा और इसकी जानकारी दी. सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण ताला पर जमा हो गए. इसी बीच घटना की सूचना पर पुलिस भी आ गई. पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब एक घंटे कड़ी मशक्कत के बाद काजल को तालाब में ढूंढकर बाहर निकाला. यहां से उसे सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.