आगरालीक्स…आगरा में 160 उद्यमियों ने 9148.36 करोड़ किए निवेश, 18254 को मिला रोजगार. GBC 4.0 में सम्मानित किए गए निवेशक
आज सूर सदन प्रेक्षागृह में निवेश का महाकुंभ, भव्य ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @ 4.0″ आगरा तथा लखनऊ से ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का सजीव प्रसारण तथा उद्यमियों के सम्मान कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जीएस धर्मेश, मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी, जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी, सीडीओ प्रतिभा सिंह, एडीए वीसी अनीता यादव की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया.
केंद्रीय मंत्री बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि जनपद-आगरा से कुल 347 एमओयू जिसमें रू0. 65336.94 करोड़ का निवेश तथा कुल-64311 रोजगार निहित हैं को भी शामिल किया गया है. जिसमें से 160 एमओयू के अन्तर्गत रू0. 9148.36 करोड़ का निवेश तथा कुल-18254 का रोजगार वर्तमान में रेडी फॉर जीबीसी @ 4.0 है.
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि आज स्वदेशी, विदेशी कंपनियां यूपी में निवेश कर रही, गुंडागर्दी समाप्त है, इन्वेस्ट से 33 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा, पहले परीक्षा में बेईमानी होती थी आज परीक्षा शुचिता, ईमानदारी से होती है बेईमानी करने बालों को जेल होती है सिफारिश नहीं योग्यता महत्वपूर्ण है.
विधायक जीएस धर्मेश ने अपने संबोधन में बताया कि आज ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में कंपनियों ने करोड़ों का निवेश किया है, कंपनिया मैन पॉवर, के रूप में स्थानीय लोगों को नौकरी देंगी सभी को रोजगार मिलेगा, पहले सरकारी नौकरी, ठेकेदारी एक ही जाति विशेष को मिलती थी, योग्यता के साथ पक्षपात होता था, आज यूपी में बहन बेटी सुरक्षित हैं, आप सभी ने यूपी सरकार से जो आशाएं की हैं पूर्ण होंगी, मोदी की गारंटी है सभी को रोजगार देंगे इस लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम के अंत में सभी उद्यमियों को सम्मानित किया गया तथा जिलाधिकारी ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट कर धन्यवाद दिया।