Wednesday , 10 June 2026
Home हेल्थ Agra News: 17 new ambulances reached Agra. The first consignment of a total of 48 new ambulances arrived in Agra…#agranews
हेल्थ

Agra News: 17 new ambulances reached Agra. The first consignment of a total of 48 new ambulances arrived in Agra…#agranews

364

आगरालीक्स…आगरा पहुंची 17 नई एम्बुलेंस. कुल 48 नई एम्बुलेंस में से पहली खेप आई आगरा, सीएमओ बोले—कॉल आने पर 6 से 7 मिनट में मरीज तक पहुंचेगी एंबुलेंस..गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए मुख्य रूप से

जनपद आगरा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और बेहतर करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले को 17 नई एम्बुलेंस दी हैं। जनपद को कुल 48 नई एम्बुलेंस मिलना प्रस्तावित है जिनका रिप्लेसमेंट पुरानी एम्बुलेंस से किया जाएगा। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने रायबरेली से प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए 100 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। जनपद हेतु प्रस्तावित 48 एम्बुलेंस में से प्रथम किश्त के रूप में 17 एम्बुलेंस प्राप्त हो गई हैं जिन्हें जिलाधिकारी कैंप कार्यालय से फील्ड में तैनाती हेतु भेज दिया गया,जल्द ही शेष एम्बुलेंस भी प्राप्त हो जाएंगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 102 एम्बुलेंस आपातकालीन सेवा, जो मुख्य रूप से गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और बच्चों के लिए परिवहन प्रदान करने पर केंद्रित है,कॉल मिलने के बाद अधिकतम 6 से 7 मिनट के भीतर एम्बुलेंस मरीज तक पहुंच जाएगी। 17 नई एम्बुलेंस मिलने से प्रसूताओं को परिवहन की समस्या नहीं होगी तथा रिस्पॉन्स टाइम भी बेहतर होगा।प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में जुटी हुई है पुरानी एंबुलेंस की जगह नई एंबुलेंस संचालित होने से मरीजों को कम समय में बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सकेगी। जनपद में 35 एम्बुलेंस 108 सेवा,44 एम्बुलेंस 102 सेवा तथा 02 एडवांस लाइफ सपोर्ट वाहन कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर डीपीएम कुलदीप भारद्वाज तथा संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra Live News: Agra Surgeons Association’s ‘National Surgeons Week’ begins; runs until June 15…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सर्जन बुजुर्ग माताओं की सेवा करेंगे. परिवार के साथ मचाएंगे...

हेल्थ

Agra Live News: Brahma Kumaris created awareness about drug de-addiction at KPIMS Park, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के पार्क केपीआईएमएस में ब्रह्मकुमारीज ने नशा मुक्ति को लेकर किया...

हेल्थ

Agra Live News: Gynecologists in Agra explain the causes and treatments for recurrent miscarriages#agranews

आगरालीक्स…अधिक उम्र के चलते हाई रिस्क प्रेग्नेंसी कई गुना बढ़ी. आगरा में...

हेल्थ

Agra Live News: Newborn returns home after a 20-day battle for recovery at Agra’s Pushpanjali Hospital…#agranews

आगरालीक्स..आगरा में 20 दिन की जंग के बाद स्वस्थ होकर घर लौटा...

error: Content is protected !!