आगरालीक्स...आगरा में 100 जरूरतमंद महिलाओं को मिला निशुल्क परामर्श और दवाइयां. राउंड टेबल ACRT 354 के 5 साल पूरे होने पर लगा कैम्प

आगरा में राउंट टेबल ACRT 354 के पांच साल पूरे होने पर हाइवे स्थित रेमेडिका हॉस्पिटल में जरूरतमंद महिलाओं के लिए निशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया. हॉस्पिटल डायरेक्टर डॉ. अर्पित अग्रवाल और गायनेकॉलोजिस्ट डॉ. अनुभा अग्रवाल ने महिलाओं की जांच की और निशुल्क दवाइयां भी दी गईं. इस अवसर पर राउंड टेबल ACRT 354 के चेयरमैन संभव अग्रवाल भी मौजूद रहे.
राउंड टेबल ACRT 354 द्वारा आगरा मेें समय समय पर जरूरतमंद लोगों के लिए सेवाएं आयोजित की जाती रहती हैं. इनमें जरूरतमंदों के स्वास्थ्य से लेकर उनके भोजन आदि का प्रबंध भी संस्था द्वारा किया जाता है.
