आगरालीक्स ….आगरा में कोरोना के केस तेजी से बढ़ने लगा है, जानें आज कितने केस मिले और सक्रिय केस कितने हैं।
जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में कोरोना की जांच के लिए 2006 सैंपल लिए गए। वहीं, कोरोना के 17 नए केस मिले हैं। इसके साथ ही केारोना के 16 मरीज ठीक भी हुए हैं।

कोरोना के 72 एक्टिव केस
आगरा में कोरोना के नए मरीजों की संख्या बढ़ी है तो 16 मरीज ठीक भी हुए हैं। इससे कोरोना के एक्टिव केस 72 हो गए हैं। कोरोना के अब 72 एक्टिव केस हैं, ये सभी होम आइसोलेशन में हैं।
इन क्षेत्रों में कोरोना के केस अधिक
कोरोना के केस कमला नगर, दयालबाग, आवास विकास कॉलोनी, विजय नगर कॉलोनी, ताजगंज में अधिक मिल रहे हैं।