आगरालीक्स…Agra News : आगरा में पिता ने बेटी से मोबाइल लेकर तोड़ दिया, बेटी ने की सुसाइड, बच्चों में मोबाइल एडिक्शन, जानें कैसे बचाएं। ( Agra News : 17 year old girl found dead after her father snatch mobile & break #Agra )
आगरा के लगड़े की चौकी चार खंभा निवासी हरीशंकर अपनी पत्नी, 17 साल की बेटी मालती और बेटे के साथ रहे हैं। उनके घर में एक ही मोबाइल है, बुधवार सुबह हरीशंकर पेंट का काम करने के लिए जा रहे थे उन्होंने बेटी से मोबाइल मांगा। बेटी ने कह दिया कि घर की टीवी खराब है इसलिए मोबाइल घर पर छोड़ जाएं।
पिता ने जमीन पर फेंक कर तोड़ दिया मोबाइल
हरीशंकर ने मोबाइल लिया और जमीन पर पटक दिया, इससे मोबाइल टूट गया। बेटी से खाना बनाने की कहकर काम पर चले गए। पत्नी टॉयलेट गई थी और बेटा घर के बाहर खेलने चला गया। कुछ देर बाद हरीशंकर की पत्नी कमरे में आईं तो मालती फंदे पर लटकी मिली, उन्होंने शोर मचा दिया। आस पास के लोग भी आ गए, फंदे से उतारा गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
डांटें नहीं बच्चों की मोबाइल की लत छुड़वाएं
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के निदेशक डॉ. दिनेश राठौर ने अनुसार, बच्चों को परिजन समय नहीं दे रहे हैं इसलिए वे घंटों मोबाइल में लगे रहते हैं। मोबाइल की लत लगने पर उन्हें डांटे नहीं। धीरे धीरे लत छुड़वाएं
बच्चों को खेलकूद सहित अन्य गतिविधि में हिस्सा दिलवाएं
मोबाइल में लॉक लगा दें और पढ़ाई करने के बाद 30 मिनट के लिए मोबाइल लें
बच्चों से स्कूल और घर परिवार की बातें करें, उन्हें खाली ना छोड़ें