आगरालीक्स …Agra News : आगरा सहित प्रदेश भर के यूपी बोर्ड के 10 वीं और 12 वीं के छात्रों का रिजल्ट आने वाला है, माध्यमिक शिक्षा ( Agra News : UP Board 10th & 12th Result declare soon, result on DigiLocker) परिषद ने भी एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि जल्द ही रिजल्ट घोषित होने वाला है। डिजीलॉकर पर छात्र जल्द ही अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
यूपी बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में 54 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे, पिछले कुछ सालों से यूपी बोर्ड का रिजल्ट 20 से 25 अप्रैल के बीच में घोषित किया जाता है। इस बार भी रिजल्ट अप्रैल के अंत तक आने की उम्मीद है।
जल्द घोषित होगा परिणाम
यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट जल्दी घोषित होगा।